सचिंद्र ने टेंडर मैनेज के लिए अपराधियों से मांगी थी मदद

मोतिहारी : चकिया थाना के शीतलपुर में जदयू नेता के भतीजे की हत्याकांड में कुख्यात टुन्ना सिंह ने एक बड़ा खुलासा किया है. उसने पुलिस को बताया है कि ठेकेदार सचिंद्र कुशवाहा का टेंडर मैनेज करने के लिए जदयू नेता पप्पु कुशवाहा पर दबाव बनाया गया, लेकिन उसने टेंडर मैनेज नहीं किया. यही कारण है […]
मोतिहारी : चकिया थाना के शीतलपुर में जदयू नेता के भतीजे की हत्याकांड में कुख्यात टुन्ना सिंह ने एक बड़ा खुलासा किया है. उसने पुलिस को बताया है कि ठेकेदार सचिंद्र कुशवाहा का टेंडर मैनेज करने के लिए जदयू नेता पप्पु कुशवाहा पर दबाव बनाया गया, लेकिन उसने टेंडर मैनेज नहीं किया. यही कारण है कि पप्पु कुशवाहा के हत्या की प्लानिंग बनी.
छतौनी के बरियारपुर में उसकी हत्या के लिए मीटिंग हुई, उसके बाद शीतलपुर में उसको गोली मारी गयी. गोली पप्पु कुशवाहा समझ कर चलायी गयी,लेकिन बाद में पता चला कि पप्पु की जगह उसका भतीजा मारा गया है. उसने खुलासा किया है कि टेंडर मैनेज करने के लिए पप्पु कुशवाहा को पहले जेल से फोन किया गया था, लेकिन उसने साफ तौर पर इंकार कर दिया. उस घटना में टुन्ना सिंह के अलावे कमोद कुमार, राकेश कुमार सिंह व लालसाहेब शामिल था. चारों ने दो बाइक पर एक साथ बरियारपुर से शीतलपुर के लिए निकले थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




