सात लाख का आभूषण ले महिला फरार

Updated at : 15 Nov 2016 3:35 AM (IST)
विज्ञापन
सात लाख का आभूषण ले महिला फरार

मोतिहारी : शहर के हनुमानगढी मुहल्ला की एक महिला घर से लाखों का आभूषण लेकर फरार हो गयी. घटना को लेकर महिला के पति तेजनाराण सिंह ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि पहली पत्नी से उसको एक पुत्र था. उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. पत्नी […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के हनुमानगढी मुहल्ला की एक महिला घर से लाखों का आभूषण लेकर फरार हो गयी. घटना को लेकर महिला के पति तेजनाराण सिंह ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि पहली पत्नी से उसको एक पुत्र था. उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. पत्नी व समाज के दबाव में आकर

संतान के लिए बेबी कुमारी नामक एक लड़की से दुसरी शादी की. उससे एक पुत्र व एक पुत्री हुई. इस दौरान उसका आचरण बिगड़ गया. उसको कई बार समझाया, लेकिन अपनी आदद में सुधार नहीं लायी. शनिवार की शाम घर से करीब सात लाख का आभूषण व पुत्री साक्षी संकल्प को लेकर फरार हो गयी. खाफी खोजबीन किया, लेकिन उसका कही पता नही चला. उन्होंने आशंका जतायी है कि बेबी अपनी बच्ची को गलत रास्ते पर ढकेल या फिर किसी के हाथों बेच सकती है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

वर्षा सहाय बनीं डीइओ
मोतिहारी ़ वरीय अवकाश रक्षित पदाधिकारी वर्षा सहाय को विभाग द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इस संबंध में निदेशक प्रशासन सुनील कुमार ने आदेश जारी किये है. बताते चले कि वर्षा सहाय माध्यमिक शिक्षा व साक्षरता कार्यालय के डीपीअ के रूप में अपनी सेवा दे रही है. अब उन्हें डीइओ की भी जिम्मेवारी दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन