सवारी ट्रेन मे छापेमारी 30 लाख की चरस जब्त

Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी : रक्सौल-समस्तीपुर सवारी ट्रेन 75232 मे छापेमारी कर कस्टम टीम ने तीन किलों चरस बरामद किया है. बरामद चरस का अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मूल्य 30 लाख बताया गया है. उक्त छापेमारी कस्टम उपायुक्त पवन कुमार के निर्देशन में की गयी. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम उक्त ट्रेन में ब्लू रंग के झोला […]

विज्ञापन

मोतिहारी : रक्सौल-समस्तीपुर सवारी ट्रेन 75232 मे छापेमारी कर कस्टम टीम ने तीन किलों चरस बरामद किया है. बरामद चरस का अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मूल्य 30 लाख बताया गया है. उक्त छापेमारी कस्टम उपायुक्त पवन कुमार के निर्देशन में की गयी. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम उक्त ट्रेन में ब्लू रंग के झोला में चरस रख एक यात्री के रक्सौल में सवार होने की सूचना मिली.

सूचना पर उपायुक्त ने कस्टम अधीक्षक शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व मे इंस्पेक्टर राजेश कुमार वर्मा, हवलदार फुल झा, सुमन खां, गंगा प्रसाद के साथ टीम गठीत कर भेजा. टीम के लोग रामगढवा से ट्रेन में सवार हो गये. सुगौली पहुंचने से पूर्व ट्रेन से ब्लू रंग का झोला बरामद हुआ, जिसमें उक्त चरस रखा गया था. टीम को देख कर कारोबारी फरार हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन