पूर्व मुख्यमंत्री मांझी व मुकेश सहनी मिलेंगे पीड़ित परिवार से

Updated at : 28 Aug 2016 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री मांझी व मुकेश सहनी मिलेंगे पीड़ित परिवार से

मोतिहारी : बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और निषाद विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी मृतक के परिजनों से रविवार को मिलेंगे. नेता द्वय सिरहा कोठी जाकर घटना की जानकारी भी लेंगे. यहां बता दें कि उक्त गांव में एक ही परिवार के तीन और एक वार्ड सदस्य की अपराधियों ने […]

विज्ञापन

मोतिहारी : बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और निषाद विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी मृतक के परिजनों से रविवार को मिलेंगे. नेता द्वय सिरहा कोठी जाकर घटना की जानकारी भी लेंगे. यहां बता दें कि उक्त गांव में एक ही परिवार के तीन और एक वार्ड सदस्य की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है. नेताओं के आगमन की जानकारी निषाद विकास संघ के मीडिया प्रभारी गणेश राज ने दी है.

आश्रितों को 5-5 लाख मुआवजा की मांग
मोतिहारी ़ सिरहा कोठी घटना को ले निषाद विकास संघ क ा एक प्रतिनिधिमंडल एसपी जितेंद्र राणा से मिल पांच-पांच लाख रूपया मुआवजा की मांग की है. शिष्टमंडल में शामिल गणेश राज, जीत नारायण मंडल निषाद, वैद्यनाथ सहनी, ब्रहृमदेव सहनी, लालबाबू सहनी आदि ने आर्म्स लाईसेंस देने, अपराधी को गिरफ्तार करने आदि की मांग की है. इधर भाजपा सांसद प्रतिनिधि सुरेश सहनी ने 20-20 लाख रूपया मुआवजा, आश्रित को नौकरी और आर्म्स लाईसेंस देने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन