महिला से मारपीट, जलाने का प्रयास

मोतिहारी : दरपा थाना के बगही वकतौरा गांव में सुनीता देवी को उसके ससुरालवालों ने बेरहमी से पीट घायल कर दिया. शरीर पर केरोसिन छिड़क कर जलाने का प्रयास भी किया, लेकिन पति वीरेंद्र सहनी ने पहुंच कर उसकी जान बचा ली. घर वालों ने वीरेंद्र के साथ भी मारपीट की. घायल दंपती का इलाज […]
मोतिहारी : दरपा थाना के बगही वकतौरा गांव में सुनीता देवी को उसके ससुरालवालों ने बेरहमी से पीट घायल कर दिया. शरीर पर केरोसिन छिड़क कर जलाने का प्रयास भी किया, लेकिन पति वीरेंद्र सहनी ने पहुंच कर उसकी जान बचा ली. घर वालों ने वीरेंद्र के साथ भी मारपीट की. घायल दंपती का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
घटना को लेकर पीडि़ता ने ससुर जिउत सहनी, सास रतिया देवी व ननद सुनैना देवी को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि घर में खाना बना रही थी. पति बाजार गये थे. इस दौरान उक्त सभी आरोपियों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए दरपा थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




