सर्पदंश से महिला की मौत, दो की हालत गंभीर
Updated at : 29 Jul 2016 6:44 AM (IST)
विज्ञापन

24 घंटे में अलग-अलग जगहों पर पांच लोगों को काटा मोतिहारी : जिले में अलग-अलग जगहों पर 24 घंटे के अंदर पांच लोगों को विषैले सांप में डस लिया. एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि दो लोगों की स्थित गंभीर व दो लोग खतरे से बाहर बताये जा रहे है. उनका […]
विज्ञापन
24 घंटे में अलग-अलग जगहों पर पांच लोगों को काटा
मोतिहारी : जिले में अलग-अलग जगहों पर 24 घंटे के अंदर पांच लोगों को विषैले सांप में डस लिया. एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि दो लोगों की स्थित गंभीर व दो लोग खतरे से बाहर बताये जा रहे है. उनका इलाज रहमानिया नर्सिंग होम में चल रहा है. बताया जाता है कि मंगलवार की रात घोड़ासहन के घोघिया गांव में सुकूल प्रसाद यादव की 45 वर्षीय पत्नी शिवमती देवी को विषैले सांप ने डस लिया.
परिजन उसको लेकर रहमानिया नर्सिंग होम पहंुचे, जहां गुरूवार को उसकी मौत हो गयी. नर्सिंग होम के डा हरिशंकर तिवारी ने बताया कि मंगलवार से अबतक स्नेक बाइट के पांच मरीज भर्ती हुए है. घोड़ासहन घोघिया की महिला की मौत हो गयी है. जबकि डुमरियाघाट के पकड़ी गांव निवासी छोटन सिंह व शहर के नकछेद टोला की नजराना खातून की हालत गंभीर है. वहीं शहर के अगरवा मुहल्ला की रूपन देवी व पीपरा थाना के कुडि़या गांव निवासी ज्ञान्ति देवी खतरे से बाहर है. उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में स्नेक बाइट मरीजों की संख्या अधिक हो जाती है. इस बरसात पहले से ज्यादा स्नेक बाइट का केस आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




