नकली बम से दहशत फैलाने का प्रयास
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
छौड़ादानो के जनता चौक की है घटना घटनाओं के बाद व्यवसायियों ने भय का माहौल छौड़ादानो : स्थानीय जनता चौक स्थित मेन रोड में बीती रात अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी की दुकान के सामने नकली बम रख दहशत फैलाने का प्रयास कियाहै. सुबह के वक्त जब लोगों ने बम को देखा तो पहले इसे असली […]
विज्ञापन
छौड़ादानो के जनता चौक की है घटना
घटनाओं के बाद व्यवसायियों ने भय का माहौल
छौड़ादानो : स्थानीय जनता चौक स्थित मेन रोड में बीती रात अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी की दुकान के सामने नकली बम रख दहशत फैलाने का प्रयास कियाहै. सुबह के वक्त जब लोगों ने बम को देखा तो पहले इसे असली बम समझ कर इसकी सूचना पुलिस को दी.
बाद में पुलिस की टीम ने बम को जब्त किया और जांच किया तो पाया गया कि बम नकली था और उसे केवल व्यवसायियों को डराने के लिए रखा गया था. सूत्रों की माने तो जिस व्यवसायी के दुकान के सामने नकली बम रखा हुआ था उनसे पूर्व में भी रंगदारी की मांग की जा चुकी है, लेकिन व्यवसायी के द्वारा पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गयी थी. इधर, मामले के बाद से बाजार के व्यवसायियों में भय का माहौल है.
जहां बम रखा गया था वहां अगल-बगल में अमरजीत वस्त्रालय, गणपति वस्त्रालय व शिवशंकर वस्त्रालय नामक तीन दुकान है. गणपति वस्त्रालय के संचालक भय के कारण दुकान बंद कर हट गये हैं. वहीं, थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि बम के आकार का खिलौना रखा गया था. बम नहीं था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










