सीएसबी संचालक की बाइक डिक्की से छह लाख उड़ाये
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पताही : थाने के सामने स्थित स्टेट बैंक के समक्ष लगी बाइक की डिक्की को तोड़ उच्चकों ने छह लाख रुपये गायब कर दिये. ये रुपये स्टेट बैंक के सीएसबी गोनाही के संचालक मुन्ना कुमार सिंह ने ग्राहकों को देने के लिए स्टेट बैंक, पताही से निकासी कर डिक्की में रखा था. मुन्ना कुमार ने […]
विज्ञापन
पताही : थाने के सामने स्थित स्टेट बैंक के समक्ष लगी बाइक की डिक्की को तोड़ उच्चकों ने छह लाख रुपये गायब कर दिये. ये रुपये स्टेट बैंक के सीएसबी गोनाही के संचालक मुन्ना कुमार सिंह ने ग्राहकों को देने के लिए स्टेट बैंक, पताही से निकासी कर डिक्की में रखा था.
मुन्ना कुमार ने बताया कि वह छह लाख 36 हजार रुपये की निकासी कर सीएसबी के ग्राहकों को देने के लिए स्टेट बैंक से करीब एक बजे निकाला था. इसमें से छह लाख रुपये को बाइक की डिक्की में रखा और 36 हजार रुपये को जेब में रख. बगल की मिठाई दुकान में नाश्ता करने चला गया. जब नाश्ता कर वापस लौटा तो डिक्की खुली थी. और इसमें से छह लाख रुपये गायब थे.
स्टेट बैंक पताही के शाखा प्रबंधक दीपक कुमार ठाकुर ने बताया कि गोनाही सीएसबी के संचालक द्वारा छह लाख 36 हजार रुपये का निकासी की गयी थी. इसमें एक हजार के दस बंडल और 36 हजार के 500 के नोट उनको दिया गया था. संचालक द्वारा एक बजे बताया गया कि डिक्की से छह लाख रुपये की चोरी हो गयी है. थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि प्राथमिकी के लिए आवेदन मिला है. जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










