धान अधिप्राप्ति को लेकर डीएम ने दिये निर्देश

मोतिहारी : धान अधिप्राप्ति को लेकर शनिवार को राधा कृष्णन भवन में डीएम अनुपम कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में धान अधिप्राप्ति को लेकर डीएम ने कई आवश्यक निर्देश दिये. कहा कि धान क्रय के निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में समय सीमा के अंदर पुरा करे. धान की खरीददारी सीधे किसानों द्वारा […]
मोतिहारी : धान अधिप्राप्ति को लेकर शनिवार को राधा कृष्णन भवन में डीएम अनुपम कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में धान अधिप्राप्ति को लेकर डीएम ने कई आवश्यक निर्देश दिये. कहा कि धान क्रय के निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में समय सीमा के अंदर पुरा करे. धान की खरीददारी सीधे किसानों द्वारा होनी चाहिए.
बिचौलियों पर विशेष नजर रखते हुए वैसे लोगों पर कार्रवाई करे. जानकारी देते हुए राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक राम वकिल पांडेय ने बताया कि किसानों से धान क्रय 5 दिसंबर से करनी थी लेकिन अधूरी तैयारी के कारण खरीददारी शुरू करने में कुछ समय लगेगा. जल्द ही प्रक्रिया पूूरी कर धान क्रय प्रारंभ कर दी जायेगी. 17 प्रतिशत नमी रहने पर ही होगी खरीदारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




