हरसिद्धि में चार को घायल कर 50 हजार की लूट

Updated at : 24 Nov 2015 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
हरसिद्धि में चार को घायल कर 50 हजार की लूट

मोतिहारी : हरसिद्धि थाना अंतर्गत रामनगर गांव में सोनालाल सहनी व उसकी पत्नी चिंता देवी को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. उसके पिता झगरू सहनी व मां के साथ भी मारपीट की गयी. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर सोनालाल ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया […]

विज्ञापन

मोतिहारी : हरसिद्धि थाना अंतर्गत रामनगर गांव में सोनालाल सहनी व उसकी पत्नी चिंता देवी को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. उसके पिता झगरू सहनी व मां के साथ भी मारपीट की गयी. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर सोनालाल ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है.

उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठा था. इस दौरान मोहन सहनी, हरिशचंद्र सहनी, श्रवण सहनी, नगिया देवी, संजीव कुमार, संदीप कुमार ने हरवे हथियार से लैस होकर हमला कर दिया. घर में घुस पेटी तोड़ 50 हजार नकद लूटने का भी आरोप लगाया है. पुलिस कैंप के प्रभारी मेहीलाल यादव ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए हरसिद्धि थाना भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन