मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग

सिकरहना : ढाका विधायक फैसल रहमान को पूर्वी चंपारण जिला से मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग महागंठबंधन की ओर से की जा रही है. शुक्रवार को जदयू के जिला वरीय उपाध्यक्ष सह ढाका विस क्षेत्र संगठन प्रभारी मोहमद वसी अख्तर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को फैक्स भेज […]
सिकरहना : ढाका विधायक फैसल रहमान को पूर्वी चंपारण जिला से मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग महागंठबंधन की ओर से की जा रही है. शुक्रवार को जदयू के जिला वरीय उपाध्यक्ष सह ढाका विस क्षेत्र संगठन प्रभारी मोहमद वसी अख्तर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को फैक्स भेज कर मंत्री मंडल में शामिल करने की मांग की है.
उन्होंने भेजे गये फैक्स संदेश में कहा है कि नव निर्वाचित विधायक फैसल रहमान को विधायक बनाने के लिए इस क्षेत्र के लोगों से वादा किया गया था कि जीत होने पर इस क्षेत्र के विधायक मंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा है कि महागंठबंधन के कार्यकर्ताओं के काफी अथक प्रयास एवं आम मतदाताओं ने महागंठबंधन के कार्यकर्ताओं पर विश्वास जताते हुए भारी मतों से जीत दिलायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




