ट्रक का गुल्ला टूटा, 12 घंटे तक एनएच पर परिचालन ठप

Updated:
विज्ञापन

डुमरियाघाट : एनएच 28 स्थित डुमरिया पुल पर रविवार शाम एक ट्रक का गुल्ला टूट गया, जिससे दिल्ली से काठमांडू जानेवाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ियों का परिचालन 12 घंटे तक ठप रहा. मिस्त्री को बुला कर गाड़ी ठीक करने का प्रयास किया गया. लेकिन ठीक नहीं हो सका. इस दौरान यात्री वाहन की सवारी सर्द […]

विज्ञापन

डुमरियाघाट : एनएच 28 स्थित डुमरिया पुल पर रविवार शाम एक ट्रक का गुल्ला टूट गया, जिससे दिल्ली से काठमांडू जानेवाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ियों का परिचालन 12 घंटे तक ठप रहा. मिस्त्री को बुला कर गाड़ी ठीक करने का प्रयास किया गया. लेकिन ठीक नहीं हो सका.

आपके शहर में

विज्ञापन
इस दौरान यात्री वाहन की सवारी सर्द रात में अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बिलबिलाते रहे. हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस धीरे-धीरे वाहनों का परिचालन कराती रही. जाम में फंसे पूर्णिया से जयपुर के लिए चले मालवाहक ट्रक के चालक अजमत, दरभंगा से धान लोड कर बरेली के लिए चले ट्रक चालक अनीश ने बताया कि वे रात से ही जाम में फंसे हुये हैं. रात से ही उन्हें खाना नहीं मिला है.
वही असम के गुहावटी से कार्टन लोड कर मुंबई के लिए चले ट्रक चालक आरिफ, अररिया से खल्ली लोड कर लखनऊ के लिए चले मालवाहक गाड़ी के चालक जितेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क पर चलने के लिए टैक्स देने के बावजूद सुविधा नहीं मिल रही है. फोरलेन सड़क निर्माण करा दिया गया. लेकिन इस पुल के समांतर दूसरे पुल को अधनिर्मित हालत में छोड़ दिया गया है. यदि यह दूसरा पुल तौयार होता तो यह जाम की समस्या उत्पन्न नहीं होती.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन