सदर में एडवांस हाजिरी बनाते हैं चिकित्सक
Updated at : 30 Aug 2019 2:33 AM (IST)
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण मोतिहारी : सरकार भले ही चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने, मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए कई स्तर पर प्लानिंग कर लें. मास्टर प्लान बना ले, लेकिन धरातल पर कितना अनुपालन होता है. यह मोतिहारी सदर अस्पताल में देखने से स्पष्ट हो जायेगा. हालत यह है कि यहां […]
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण
मोतिहारी : सरकार भले ही चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने, मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए कई स्तर पर प्लानिंग कर लें. मास्टर प्लान बना ले, लेकिन धरातल पर कितना अनुपालन होता है. यह मोतिहारी सदर अस्पताल में देखने से स्पष्ट हो जायेगा. हालत यह है कि यहां के चिकित्सक ड्यूटी पर रहे या न रहे उनकी एडवांस हाजिरी जरूर बन जाती है.
दवा की कमी, पीने का पानी की समस्या तो यहां आम बात हो गयी है. बुधवार को डीएम रमण कुमार के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कई चिकित्सक, पारा मेडिकल के स्टाप यहां तक की सुप्रिटेंडेंट भी नदारद थे. तीन सदस्यीय टीम सदर अस्पताल के इमरजेंसी में प्रवेश की.
वहां मौजूद रजिस्टर को देख ड्यूटी पर तैनात सर्जन डाॅ अरशद कमाल से पूछताछ की. उसके बाद टीम सीधे ओपीडी बिल्डिंग में पहुंची. वहां कोई चिकित्सक नहीं था. कोई पारा मेडिकल स्टाफ नहीं था. वहां उपस्थित पंजी को देख अधिकारी पेशोपेश में पड़ गये. चर्म रोग विशेषज्ञ डाॅ अमित नारायण किशोर की उपस्थिति पंजी में एडवांस हाजिरी बनी थी. निरीक्षण के थोड़ी देर बार डाॅ अमित किशोर पहुंचे, उनसे बातचीत की और कहा कि एडवांस हाजिरी भी बनाते हैं.
टीम सदर अस्पताल के पानी की व्यवस्था को दुरुस्त करने, ओपीडी में लगे पंखे को ठीक करने का निर्देश दिया. टीम ने सदर अस्पताल के दवा भंडार, एंबुलेंस, नल जल की व्यवस्था देखा. टीम का नेतृत्व डीसीएलआर अजीत कुमार, प्रशिक्षु उपसमाहर्ता सुजीत कुमार तथा प्रशिक्षु आईएएस रचना माद्री कर रही थी. टीम के साथ अस्पताल प्रबंधक विजयचंद्र झा भी थे. उन्हें टीम के सदस्यों ने आवश्यक निर्देश दिया, जिसे वे शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया. टीम के सदस्यों ने बताया कि वे अपनी रिपोर्ट जिला पदाधिकारी को सौपेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




