महिला को ससुराल वालों ने कोर्ट कैंपस में पीटा

मोतिहारी : न्यायालय में भरण-पोषण के मुकदमे की पैरवी करने पहुंची चंदा देवी को उसके सुसराल वालों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. वह गोविंदगंज के जनेरवा गांव की रहने वाली है. घटना को लेकर उसने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि कोर्ट मेंपैरवी करने पहुंची. इस दौरान […]
मोतिहारी : न्यायालय में भरण-पोषण के मुकदमे की पैरवी करने पहुंची चंदा देवी को उसके सुसराल वालों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. वह गोविंदगंज के जनेरवा गांव की रहने वाली है. घटना को लेकर उसने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि कोर्ट मेंपैरवी करने पहुंची.
इस दौरान पहले से घात लगाये पति सम्मल तिवारी, ननद सबिता देवी के अलावे संग्रामपुर घुसियार के बच्चा पाण्डेय व सुग्रीव पाण्डेय ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. केस में पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. नगर इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




