मारपीट व फायरिंग में सात लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी : दरपा थाने के भतनहिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के सात लोगों को फरसा से मार घायल कर दिया गया. दहशत फैलाने के लिए हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की, उसके बाद करीब डेढ़ लाख की संपत्ति लूट फायरिंग करते हुए फरार हो गये. घायलों में सुरेंद्र राय, रामाधार राय, […]

विज्ञापन

मोतिहारी : दरपा थाने के भतनहिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के सात लोगों को फरसा से मार घायल कर दिया गया. दहशत फैलाने के लिए हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की, उसके बाद करीब डेढ़ लाख की संपत्ति लूट फायरिंग करते हुए फरार हो गये. घायलों में सुरेंद्र राय, रामाधार राय, रामपुकार राय, श्रीनारायण राय, सूरज कुमार, रामनरेश राय सहित एक महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना को लेकर सुरेंद्र ने नगर थाना में आवेदन दिया है.उसने पुलिस को बताया है कि सपरिवार दरवाजे पर बैठ आपस में बातचीत कर रहे थे. इस बीच देवराज राय, लखनदेव राय, प्रभा राय, रंजीत राय, नागेंद्र राय, जितेंद्र राय, देवेंद्र राय, प्रेमचंद्र राय, उनदेव राय, शंभु राय सहित अन्य लोगों ने हरवे हथियार से लैस होकर दरवाजे पर पहुंच चारों तरफ से घेर लिया. हत्या की नियत से फरसा से मार सभी को घायल कर दिया. घर में घुस लूटपाट करने के बाद अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को दरपा थाना भेजा जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन