युवक को चाकू मार कर किया जख्मी
Updated at : 28 Jun 2019 2:19 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : छतौनी थाने के बड़ाबरियारपुर में वसीम अख्तर को चाकू मार घायल कर दिया गया. चाकू उसके कंधे पर लगी है. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में वसीम ने नगर थाना में आवेदन दिया है. इसमें ग्रामीण ललन सिंह, अंगद सिंह व सचिन कुमार को आरोपित किया है. बताया […]
विज्ञापन
मोतिहारी : छतौनी थाने के बड़ाबरियारपुर में वसीम अख्तर को चाकू मार घायल कर दिया गया. चाकू उसके कंधे पर लगी है. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में वसीम ने नगर थाना में आवेदन दिया है. इसमें ग्रामीण ललन सिंह, अंगद सिंह व सचिन कुमार को आरोपित किया है.
बताया कि गुरुवार सुबह दोस्त कृष्ण कुमारके साथ छतौनी बस स्टैंड की तरफ गया था. इसी दौरान तीनों आरोपी बीच रास्ते से पकड़ अपने दरवाजे पर ले गये. वहां सादे स्टांप पर हस्ताक्षर करने को कहा. इंकार करने पर पहले पिटाई की, उकसे बाद चाकू मार घायल कर दिया. जबरन तीन-चार सादे स्टांप पर हस्ताक्षर व छाप करवा लिया. आरोपितों ने केस करने पर जान से मारने की धमकी दी. इससे पहले बुधवार को उनलोगों ने फोन कर धमकी भरे लहजे में अपने घर बुलाया था.
उनके घर जाने पर उनलोगों ने 15 लाख कैश देने या फिर तीन कठ्ठा जमीन रजिस्ट्री करने का दबाव दिया. इंकार करने पर जान से मारने की धमकी दी. डर के मारे उनलोगों से चार-पांच दिन का समय लेकर वहां से निकल गया. इससे नाराज होकर दरवाजे पर ले जाकर उन लोगों ने पिटाई व चाकू मार जख्मी कर दिया. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन मिला है. आवेदन को छतौनी थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




