मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में बनेगी कैंसर और एचआइवी की दवा : श्याम रजक

Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी : बिहार के उद्योग मंत्री श्याम रजक ने कहा कि आज पूरा विश्व कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है. ऐसी स्थिति में पूर्वी चंपारण के सरोतर में स्थापित होनेवाली दवा फैक्टरी कैंसर पीड़ितों के लिए वरदान साबित होगी. श्री रजक डुमरियाघाट के धनगड़हा मलंग बाबा मंदिर के पास रविवार को दवा फैक्टरी […]

विज्ञापन

मोतिहारी : बिहार के उद्योग मंत्री श्याम रजक ने कहा कि आज पूरा विश्व कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है. ऐसी स्थिति में पूर्वी चंपारण के सरोतर में स्थापित होनेवाली दवा फैक्टरी कैंसर पीड़ितों के लिए वरदान साबित होगी. श्री रजक डुमरियाघाट के धनगड़हा मलंग बाबा मंदिर के पास रविवार को दवा फैक्टरी के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सरोतर निवासी एनआरआइ राकेश पांडेय ने दवा फैक्टरी लगाकर ऐतिहासिक काम किया है. उन्होंने कहा िक यह दवा फैक्टरी 18 माह में 31 करोड़ खर्च के बाद तैयार हो जायेगी. इसमें 300 बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

यहां कैंसर, हेपेटाइटिस बी व एचआइवी जैसी गंभीर बीमारियों की दवा बनेगी.कला संस्कृति व युवा मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि यह क्षेत्र औद्योगिक हब बनेगा. इसकी स्थापना से औद्योगिक क्षेत्र में प्रतिस्पर्द्धा बढ़ेगी. सीएमडी राकेश पांडेय ने कहा कि करीब आठ देशों में दवा निर्माण कराया जा रहा है. मैं यहीं पला-बढ़ा हूं. इसलिए मातृभूमि का कर्ज चुकाने के लिए दवा फैक्टरी लगा रहा हूं. 18 महीने में उत्पादन शुरू हो जायेगा. इसमें 80 प्रतिशत दवा विदेश जायेगी. 20 प्रतिशत दवा बिहार व केंद्र सरकार को दी जायेगी. इसके पूर्व सीएमडी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दवा फैक्टरी का भूमि पूजन किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन