सुगौली में तेज आंधी में गिरा घर, सभी सुरक्षित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सुगौली : बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की वजह से सरसों, आलू और गेहूं की फसल को नुकसान होने के चलते किसान परेशान हैं. विगत कई दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव आ रहा है. इसके चलते किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बेमौसम बारिश हो जाती है तो कभी ओले पड़ने से […]
विज्ञापन
सुगौली : बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की वजह से सरसों, आलू और गेहूं की फसल को नुकसान होने के चलते किसान परेशान हैं. विगत कई दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव आ रहा है. इसके चलते किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बेमौसम बारिश हो जाती है तो कभी ओले पड़ने से किसानों को अपनी फसल बर्बाद होने की डर सताने लगा है. मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. तेज हवा के साथ बेमौसम हुई बारिश और ओले की वजह से एक तरफ किसान परेशान हो गए.
आपके शहर में
विज्ञापन
तो वही करमवा रघुनापुर पंचायत के वार्ड सदस्य 01 माधोपुर निजामत निवासी रामप्रसाद का घर तेज हवा की वजह से गिर गया. घर के सदस्य सुरक्षित बताये जाते है. मंगलवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ था. आसमान में बादल छाए हुए थे. ठंडी हवाओं ने लोगों को सर्दी का अहसास कराया. अचानक बारिश की मोटी बूंदों के साथ ओले गिरना शुरू हो गया. बारिश से बचने के लिए लोग छत तलाशते नजर आए. वहीं खेतों में पड़ी गेहूं और सरसों की फसल को लेकर किसान चिंतित हो गए.
इससे पहले भी कई बार बेमौसम बारिश और ओले गिरने से फसल में किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ा है. किसान भुआली पासवान, चन्देश्वर सिंह, कमलेश साह, विनोद प्रसाद, जाने आलम कहते हैं कि यदि इसी प्रकार मौसम रहा और बारिश के साथ ओले गिरते रहे तो गेहूं, आम व सरसों के साथ सब्जी की फसल को नुकसान होगा. ओले पड़ने से सरसों और गेहूं की डाल झुककर टूट जायेगा. इससे किसान कहीं का भी नहीं रहेगा. किसान कुछ दिनों के लिए बारिश और ओले न पड़ने को लेकर ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन