Watch Video: बक्सर में 24 नवंबर को होगा नीतीश संवाद, कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में जुटी जदयू
24 नवंबर को होने वाले नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारी के लिए जदयू की बैठक आयोजित हुई. कार्यक्रम को सफल बनाने और ऐतिहासिक बनाने पर चर्चा की गई.
JDU Meeting: राजपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीस सूत्री कार्यालय में मंगलवार को जदयू प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष फुटुचन्द सिंह ने की. इसमें प्रभारी के रूप में जिला प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार सिंह और सह-प्रभारी के रूप में जिला महासचिव विमलेन्द्र कुमार पाण्डेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
बैठक में आगामी 24 नवंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई. इस दौरान प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर के सभी अध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्यों और सक्रिय कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में बक्सर पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की गई.
24 नवंबर को बिहार के इतिहास का ऐतिहासिक दिन बताया
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि 24 नवंबर 2005 बिहार के इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन है. इसी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी और बिहार में सुशासन के एक नए दौर की शुरुआत हुई थी.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले वर्षों में बिहार ने विकास और सामाजिक परिवर्तन की नई ऊंचाइयों को छुआ है. सड़क, बिजली और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण काम हुए हैं. इसके साथ ही शराबबंदी, दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाकर बिहार को नई पहचान देने का प्रयास किया गया है.
बैठक में कई जदयू कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में जयप्रकाश पटेल, अनिरुद्ध सिंह, ऋषिदेव, विजय कुशवाहा, मुकेश पासवान, अखिलेश राम, तेजनारायण राउत, शिवजतन मांझी, उमेश कुशवाहा, जहरुद्दीन अंसारी, डॉ. अभय, राजकुमार चौधरी, पारस खरवार, दीपक कुमार, पिंटू राम और योगेन्द्र राम सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
