बक्सर में जन्माष्टमी पर सजा गोकुल, 80 बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन
फ़ोटो श्रीकृष्ण सज्जा प्रतियोगिता में शामिल बच्चे | Prabhat Khabar Network
बक्सर में रोट्रैक्ट क्लब द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण सज्जा प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Buxar News : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रोट्रैक्ट क्लब बक्सर की ओर से गोयल धर्मशाला में श्रीकृष्ण सज्जा प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे 80 बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी का रूप धारण कर हिस्सा लिया. बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरा परिसर गोकुलमय नजर आया.
आपके शहर में
दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का उद्घाटन
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रोहतास गोयल, विशिष्ट अतिथि दिलशाद आलम, रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटे. निर्मल कुमार सिंह तथा निर्णायक मंडल के सदस्यों राधे श्याम प्रजापति, अमृता केशरी और शुभम कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और आकर्षक वेशभूषा की सराहना की.
एकांत मिश्रा ने जीता प्रथम पुरस्कार
प्रतियोगिता में गार्डन ऑफ गॉड स्कूल के एकांत मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सेंट्रल पब्लिक स्कूल के अनुभव शर्मा और रेडवुड्स स्कूल के शशांक पाठक संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे. गार्डन ऑफ गॉड स्कूल के श्रेयांश मिश्रा ने चतुर्थ, रेडवुड्स स्कूल के दिव्यांशु राय ने पंचम और सेंट्रल पब्लिक स्कूल के आयुष्मान गुप्ता ने छठा स्थान हासिल किया.
टॉप-10 में इन बच्चों ने बनाई जगह
गार्डन ऑफ गॉड स्कूल के अत्रव सिंह सातवें, श्रेयांश चौरसिया आठवें और बानी मिश्रा नौवें स्थान पर रहे. वहीं कैम्ब्रिज स्कूल के प्रियांशु कुमार ने दसवां स्थान प्राप्त किया.
ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित
सभी विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने ट्रॉफी, उपहार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया. निर्णायक मंडल के राधे श्याम प्रजापति, शुभम कुमार और अमृता केशरी ने प्रतियोगिता के परिणाम निष्पक्ष तरीके से घोषित किए.
आयोजन को सफल बनाने में इनकी रही भूमिका
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के रोटे. एसएम साहिल, रोटे. प्रभुनाथ, रोटे. मंजेश केशरी और रोटे. सुनील वर्मा मौजूद रहे. आयोजन को सफल बनाने में रोट्रैक्ट क्लब अध्यक्ष सागर वर्मा, सचिव प्रीतम वर्मा, प्रोजेक्ट चेयरमैन राज गुप्ता के साथ अभिषेक दुबे, आशु सुमन, प्रिंस जायसवाल, अमन राज वर्मा, अमित वर्मा, राहुल गुप्ता, वेद प्रकाश और सूरज गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए