बक्सर जिले के विभिन्न थानों में तैनात 28 पुलिस पदाधिकारियों का किया फेरबदल
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :11 Nov 2024 10:09 PM (IST)
विज्ञापन

बक्सर जिले में विभिन्न थानों में लंबे अरसे जमे 28 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. इसे लेकर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्या ने अधिसूचना जारी कर दी है.
विज्ञापन
बक्सर.
बक्सर जिले में विभिन्न थानों में लंबे अरसे जमे 28 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. इसे लेकर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्या ने अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना में कहा गया है कि बक्सर जिलाबल में कार्यरत पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए उनके नाम के सामने अंकित जगहों पर पदस्थापित किया जाता है. साथ ही आदेश दिया जाता है कि अपने नव पदस्थापित जगहों पर 24 घंटा के अंदर योगदान करें. इसके पहले एसपी ने पांच थानों के थानेदार का तबादला करते हुए बासुदेवा थानाध्यक्ष चुनमुन कुमारी को लाइन हाजिर कर दिया था. जिसे लेकर पुलिस महकमा में हड़कंप मचा है. जिन 28 पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है. उनमें नगर थाने में अपर थानाध्यक्ष संजय विकास त्रिपाठी को औद्योगिक थाने में इसी पद पर, कोरानसराय थाने के पुअनि मो अहतर रब्बानी को औद्योगिक थाने में, एससी, एसटी थाने के स्मृति कुमारी को पुलिस कार्यालय बक्सर में अभियोजन कोषांग में, बगेनगोला थाने के अरविंद कुमार को डुमरांव थाने में, ब्रह्मपुर थाने के रविकांत प्रसाद को डीआइयू शाखा बक्सर में, सिमरी थाने के रघुनाथ शर्मा को पुलिस कार्यालय बक्सर में तबादला कर दिया गया है. इसी प्रकार मुरार थाने के अमरेश कुमार को ब्रह्मपुर थाने में, नगर थाना के जय प्रकाश कुमार को राजपुर थाने में, डुमरांव थाने के सुनील कुमार को ब्रह्मपुर थाने में, औद्योगिक थाने के रमण राउत को नगर थाने में अपर थानाध्यक्ष के पद पर, बासुदेवा थानध्यक्ष चुनमुन कुमारी को पुलिस केंद्र बक्सर में, बगेनथाना के प्रीति कुमारी को सिमरी थाने में, धनसोई थाने के मुकेश कुमार वन को राजपुर थाने में, इटाढ़ी थाने के दीपक कुमार झा को यातायात थाना बक्सर में, बासुदेवा थाने के सुभाष कुमार को सोनवर्षा थाने में, पुलिस कार्यालय बक्सर के अभियोजन कोषांग के रोजी कुमारी को नावानगर थाने में, ब्रह्मपुर थाने के अभिषेक पांडे को मुरार थाने में, ब्रह्मपुर थाने के धीरज कुमार को वासुदेवा थाने में, नगर थाने के मधुकांत झा यातायात थाने बक्सर में, नया भोजपुर थाने के अभय कुमार सिंह वन को यातायात थाना बक्सर में, एससी, एसटी थाने के अशोक कुमार वन को मुफ्फसिल थाने में, धनसोई थाने के मो हामिद को मुफ्फसिल थाने में, मुफ्फसिल थाने के सुबोध कुमार झा को एसीसी, एसटी थाने में, महिला थाने के गुलाम अजदानी को पुलिस कार्यालय बक्सर में, डुमरांव थाने के जितेंद्र कुमार को बगेनगोला थाने में, नगर थाना के इंद्रजीत कुमार को यातायात थाना बक्सर में, ब्रह्मपुर थाना के हरेंद्र सिंह को यातायात थाना बक्सर में, नया भोजपुर थाना के संजय शर्मा को सिकरौल थाने में तबादला किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




