बक्सर: पुराना भोजपुर के पूर्व मुखिया शिव बच्चन सिंह यादव का निधन, 15 साल तक संभाली पंचायत की कमान

Updated:
विज्ञापन

मुखिया शिव बच्चन सिंह यादव का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

पुराना भोजपुर के पूर्व मुखिया और कांग्रेस नेता शिव बच्चन सिंह यादव का 88 वर्ष की आयु में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।

विज्ञापन

Buxar News : पुराना भोजपुर पंचायत के पूर्व मुखिया और कांग्रेस के सक्रिय नेता शिव बच्चन सिंह यादव का 88 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही पुराना भोजपुर समेत आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की.

आपके शहर में

विज्ञापन

15 वर्षों तक पंचायत का किया नेतृत्व

शिव बच्चन सिंह यादव लंबे समय तक पंचायत की राजनीति में सक्रिय रहे. उन्होंने करीब 15 वर्षों तक पुराना भोजपुर पंचायत के मुखिया के रूप में नेतृत्व किया. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने गांव में कई विकास योजनाओं को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. ग्रामीणों के बीच उनकी पहचान एक सक्रिय और जनसरोकार से जुड़े जनप्रतिनिधि के रूप में थी.

मुखिया रहते पुराना भोजपुर पहुंची थीं इंदिरा गांधी

बताया जाता है कि शिव बच्चन सिंह यादव के मुखिया कार्यकाल के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का पुराना भोजपुर आगमन हुआ था. क्षेत्र के लोग आज भी इस ऐतिहासिक घटना को याद करते हैं. उनके निधन के बाद उनके लंबे सार्वजनिक जीवन से जुड़े कई पुराने प्रसंग एक बार फिर चर्चा में हैं.

कांग्रेस और सामाजिक गतिविधियों में रहे सक्रिय

शिव बच्चन सिंह यादव कांग्रेस के सक्रिय नेता के रूप में भी लंबे समय तक जुड़े रहे. पंचायत की राजनीति के साथ उन्होंने सामाजिक गतिविधियों में भी अपनी भागीदारी निभायी. क्षेत्र के लोगों के साथ उनका लगातार संपर्क रहा और सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही.

दो पुत्र और एक पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार

शिव बच्चन सिंह यादव अपने पीछे दो पुत्र अशोक सिंह और अमित सिंह तथा एक पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. उनके निधन से परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है.

लोगों ने जतायी शोक संवेदना

उनके निधन पर अशोक कुमार गुप्ता, बबलू उपाध्याय, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि इस्लाम अंसारी, पूर्व चेयरमैन सुमित गुप्ता, वार्ड एक के पार्षद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, नंदजी सिंह, विनोद वर्मा, मुन्ना सिंह, उमेश यादव, बबलू यादव सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की. लोगों ने शिव बच्चन सिंह यादव के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन