बक्सर MV कॉलेज के जन्तु विज्ञान विभाग में लागू हुई चक्रानुक्रम व्यवस्था, डॉ. अनुराग कुमार बने प्रभारी विभागाध्यक्ष
फोटो- फूल माला से स्वागत करते प्राचार्य एवं प्रोफेसर | Prabhat Khabar Network
महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय बक्सर में चक्रानुक्रम व्यवस्था लागू, डॉ. अनुराग कुमार को जन्तु विज्ञान विभाग का प्रभारी विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
Buxar News : महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर में विभागीय कार्यों के सुचारु, पारदर्शी और उत्तरदायित्वपूर्ण संचालन के लिए चक्रानुक्रम (Rotation) व्यवस्था लागू की गयी है. इसी क्रम में जन्तु विज्ञान विभाग में डॉ. अनुराग कुमार, सहायक प्राध्यापक को विभागीय कार्यों के संपादन और देख-रेख के लिए प्रभारी विभागाध्यक्ष अधिकृत किया गया है. यह जिम्मेदारी उन्हें पत्र निर्गत होने की तिथि से प्रभावी होगी.
आपके शहर में
शिक्षकों और कर्मचारियों ने जतायी सहयोग की प्रतिबद्धता
प्रभारी विभागाध्यक्ष के रूप में डॉ. अनुराग कुमार के अधिकृत होने के अवसर पर विभाग में बैठक आयोजित की गयी. इसमें विभाग के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे. बैठक में विभागीय कार्यों के बेहतर समन्वय, शैक्षणिक गतिविधियों की निरंतरता और प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन को लेकर चर्चा की गयी.
इस दौरान सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने विभाग के कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए प्रभारी विभागाध्यक्ष को पूर्ण सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की.
प्रशासनिक व्यवस्था को व्यवस्थित बनाने पर जोर
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) कृष्णा कान्त सिंह ने कहा कि चक्रानुक्रम व्यवस्था लागू करने का उद्देश्य महाविद्यालय के सभी विभागों में शैक्षणिक वातावरण को मजबूत करने के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों को व्यवस्थित और उत्तरदायित्वपूर्ण बनाना है.
उन्होंने कहा कि जन्तु विज्ञान विभाग में डॉ. अनुराग कुमार के नेतृत्व में नियमित विभागीय कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी. साथ ही शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विभागीय कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी.
सभी शिक्षक और कर्मचारी रहे मौजूद
बैठक में डॉ. अवनिश कुमार पाण्डेय, डॉ. पंकज कुमार चौधरी, डॉ. योगर्षि राजपूत, डॉ. भरत कुमार, डॉ. नवीन शंकर पाठक, डॉ. प्रिय रंजन चौबे, डॉ. आलोक कुमार चतुर्वेदी समेत विभाग के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए