डुमरांव दुष्कर्म मामला : पूर्व विधायक अजीत सिंह ने विद्यालय पहुंचकर ली घटना की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

मामले की जानकारी लेते पूर्व विधायक व अन्य | Prabhat Khabar Network

डुमरांव के एक स्कूल में नाबालिग छात्राओं के साथ शिक्षकों द्वारा कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है. पूर्व विधायक अजीत कुमार सिंह ने तत्काल गिरफ्तारी और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

Buxar School Student Rape Case : डुमरांव प्रखंड के एक विद्यालय में नाबालिग छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा कथित तौर पर दुर्व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों शिक्षक छात्राओं के साथ आपत्तिजनक व्यवहार कर रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि मामले की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई. मामला तब तूल पकड़ गया, जब विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पहल करते हुए अपने परिजनों के साथ विद्यालय पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया. ग्रामीणों और अभिभावकों के प्रतिवाद के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया.

डुमरांव दुष्कर्म मामला : जिस होटल में गए शिक्षक, उसकी पहचान में जुटी बक्सर पुलिस, छह से अधिक जगह छापेमारी

आरवाईए नेताओं ने विद्यालय पहुंचकर ली घटना की जानकारी

घटना की सूचना मिलने के बाद पार्टी के राज्य कमिटी सदस्य धर्मेंद्र यादव, आरवाईए नेता सुरेंद्र कुशवाहा, वीरन यादव, आशीष आनंद, सोनू यादव समेत अन्य कार्यकर्ता विद्यालय पहुंचे. नेताओं ने विद्यालय में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली.

पूर्व विधायक ने गिरफ्तारी और पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की उठाई मांग

आरवाईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व डुमरांव विधायक अजीत कुमार सिंह ने घटना को गंभीर और निंदनीय बताते हुए दोनों शिक्षकों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने कहा कि केवल निलंबन की कार्रवाई पर्याप्त नहीं है. यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए.

अजीत कुमार सिंह ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए, ताकि भविष्य में विद्यालय जैसे सुरक्षित स्थान पर इस प्रकार की घटना दोबारा न हो. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित छात्राओं को न्याय दिलाया जाए और दोषी पाए जाने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

यहां क्लिक कर मामले से संबंधित मुख्य प्रकाशित खबर पढ़ें.

बक्सर की अन्य खबरें यहां क्लिक कर पढ़ें.

बिहार की अन्य खबरें यहां क्लिक कर पढ़ें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन