बक्सर में मगध एक्सप्रेस के B-4 कोच में सीट को लेकर दो महिलाओं में झड़प, ट्रेन में मची अफरा-तफरी
ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर
मगध एक्सप्रेस के बी-4 कोच में सीट को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद हो गया। बक्सर आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। जानें पूरी घटना की जानकारी।
इस्लामपुर से नई दिल्ली जा रही मगध एक्सप्रेस के B-4 कोच में सीट पर बैठने को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद हो गया. शनिवार रात करीब 8 बजे हुई इस घटना के बाद कुछ देर के लिए ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
आपके शहर में
मगध एक्सप्रेस में सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, बिहटा से दो छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रही एक महिला और पटना से ट्रेन में सवार हुई दूसरी महिला के बीच सीट पर बैठने को लेकर विवाद शुरू हुआ. देखते ही देखते दोनों के बीच झड़प हो गई. घटना के बाद कोच में मौजूद यात्रियों के बीच भी हलचल बढ़ गई.
झड़प की जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी
झगड़े के बाद एक महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से रेलवे अधिकारियों को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही बक्सर आरपीएफ सक्रिय हो गई. पटना-डीडीयू रेलखंड पर हुई घटना को लेकर आरपीएफ ने ट्रेन के बक्सर पहुंचने का इंतजार किया.
बक्सर स्टेशन पहुंचते ही पहुंची आरपीएफ
मगध एक्सप्रेस के बक्सर स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ के जवान B-4 कोच में पहुंचे. जवानों ने दोनों महिलाओं को समझाकर मामला शांत कराया. आरपीएफ के हस्तक्षेप के बाद ट्रेन में स्थिति सामान्य हो गई और यात्रियों ने राहत की सांस ली.
बच्चों के साथ सफर कर रही थी एक महिला
बताया गया कि विवाद में शामिल एक महिला बिहटा से अपने दो छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रही थी. वहीं दूसरी महिला पटना से ट्रेन में सवार हुई थी. सीट को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जिसके बाद मामला झड़प तक पहुंच गया.
आरपीएफ ने संभाला मामला
बक्सर आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस बल भेजा गया था. जवानों ने पहुंचकर मामले को शांत कराया. आरपीएफ के हस्तक्षेप के बाद ट्रेन के B-4 कोच में स्थिति सामान्य हो गई.
बक्सर में हादसा, बाइक-साइकिल की टक्कर में युवक की मौके पर मौत, पहचान में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए