Watch Video: बक्सर के अटांव में किसान चौपाल, वर्मी बेड पर मिलेगा पांच हजार रुपये का अनुदान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर में रबी किसान चौपाल में नगदी फसलों, मशरूम उत्पादन और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. कम लागत में अधिक आमदनी बढ़ाने के वैज्ञानिक तरीके जानें.

विज्ञापन

Buxar News: बुधवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), बक्सर की ओर से डुमरांव प्रखंड के अटांव पंचायत स्थित एकौनी गांव में रबी कृषि जन कल्याण किसान चौपाल सह खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया गया. इसमें पहुंचे किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं और अनुदान के प्रावधानों की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

नगदी फसलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

प्रखंड तकनीकी प्रबंधक कल्याणी कुमारी ने कहा कि किसान अब भी पुरानी पद्धति के तहत कुछ विशेष फसलों की खेती तक सीमित हैं. मौजूदा समय में नगदी फसलों की खेती पर ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए मशरूम उत्पादन आमदनी बढ़ाने का अच्छा विकल्प हो सकता है. किसान उद्यान विभाग में आवेदन कर सब्सिडी का लाभ लेते हुए मशरूम का उत्पादन कर सकते हैं. इस बार बटन और ओवेस्टर दोनों प्रकार के मशरूम उत्पादन पर अनुदान मिलेगा.

प्रशिक्षण लेकर वैज्ञानिक खेती अपनाने की अपील

कल्याणी कुमारी ने बताया कि आत्मा की ओर से समय-समय पर किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. किसान इनमें भाग लेकर वैज्ञानिक तरीके से खेती करना सीख सकते हैं और कम लागत में अधिक आमदनी प्राप्त कर सकते हैं.

बीज वितरण और कृषि योजनाओं की दी जानकारी

सहायक तकनीकी प्रबंधक विवेकानंद उपाध्याय ने किसानों को बीज वितरण, कृषि यंत्रीकरण और उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने बिहार कृषि एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करने की सलाह दी, ताकि किसान घर बैठे योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ आवेदन भी कर सकें.

बुआई से पहले मिट्टी जांच कराने पर जोर

किसानों को रबी फसलों की बुआई से पहले मिट्टी की जांच कराने की सलाह दी गयी. बताया गया कि डुमरांव प्रखंड स्थित अनुमंडल स्तरीय मिट्टी जांच प्रयोगशाला में मिट्टी की निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध है. चौपाल में मिट्टी का नमूना लेने की सही विधि भी बतायी गयी.

फसल अवशेष नहीं जलाने की अपील

किसानों से फसल अवशेष नहीं जलाने की अपील की गयी. बताया गया कि फसल अवशेषों को खेत में सड़ाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ती है. इनका उपयोग मल्चिंग के रूप में भी किया जा सकता है.

Also Read: Watch Video : बक्सर में 13 दिसंबर को आएंगे धीरेंद्र शास्त्री, 14 से हवाई अड्डा मैदान में होगी रामकथा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन