रेलवे ट्रैक पर अचानक आ गयीं भेड़ें, बड़ा हादसा टला

बक्सर : रेलवे स्टेशन के अधिकारियों की अनदेखी व कर्मियों की लापरवाही से आये दिन ट्रैक पर मवेशी विचरण करते रहते हैं. इससे कई बार हादसे भी होते हैं लेकिन विभाग सतर्क नहीं है. ट्रैक की सफाई न होने से मवेशियों को साक्षात ‘मौत’ अपनी ओर खींच रही है. आये दिन मवेशी ट्रेनों की चपेट […]
बक्सर : रेलवे स्टेशन के अधिकारियों की अनदेखी व कर्मियों की लापरवाही से आये दिन ट्रैक पर मवेशी विचरण करते रहते हैं. इससे कई बार हादसे भी होते हैं लेकिन विभाग सतर्क नहीं है. ट्रैक की सफाई न होने से मवेशियों को साक्षात ‘मौत’ अपनी ओर खींच रही है. आये दिन मवेशी ट्रेनों की चपेट में आते हैं और ट्रेनें घंटों खड़ी रहती हैं.
ट्रैक किनारे उगी घास, जंगली पौधे व खाने-पीने की बची वस्तुओं की सफाई के लिए कर्मचारियों की भारी भरकम फौज के बाद भी यह हाल है. बक्सर स्टेशन पर वर्षों से साफ-सफाई के लिए टेंडर न होने से स्थित बेहद बदहाल है. विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते यहां सफाई कर्मी पूरी ड्यूटी न करते हुए सिर्फ खानापूरी ही करते हैं. सफाई कर्मी प्लेटफार्मों पर झाड़ू लगाने के बाद यहां के कूड़े को ट्रैक पर ही फेंक देेते हैं. इससे स्टेशन किनारे घूम रहे मवेशी ट्रैक पर पहुंच जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




