किसान का बेटा बना पैरामिलिटरी में असिस्टेंट कमांडेंट

बक्सर : बक्सर जिले के नदांव गांव के रहनेवाले संदीप केसरी ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सीएपीएफ की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसले से उड़ान होती है. बक्सर सदर प्रखंड के […]
बक्सर : बक्सर जिले के नदांव गांव के रहनेवाले संदीप केसरी ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सीएपीएफ की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसले से उड़ान होती है. बक्सर सदर प्रखंड के नंदाव गांव के रहनेवाले संदीप केसरी ने पैरामिलिटरी में असिस्टेंट कमांडेंट बनकर अपने ख्वाब को हकीकत में बदल डाला है. उसने पहले प्रयास में यूपीएससी कैंप में 109वां रैंक हासिल कर बक्सर का मान बढ़ाया है. संदीप का पूरा परिवार इस खुशी पर फूले नहीं समा रहा है. क्योंकि घर का लाल अब असिस्टेंट कमाडेंट बन गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




