निगरानी समिति रिश्वत लेने पर नकेल कसेगी

Published at :01 Nov 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
निगरानी समिति रिश्वत लेने पर नकेल कसेगी

बक्सर : जिले में 31 अक्तूबर से लेकर पांच नवंबर तक ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ व ‘सतर्कता अभिचेतना सप्ताह’ मनाया जायेगा. इस अवसर पर समाहरणालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की. इस बाबत जिलाधिकारी ने कहा रिश्वत लेना व देना दोनों कानून अपराध है. जिला प्रशासन का दायित्व है कि हम सब मिल […]

विज्ञापन

बक्सर : जिले में 31 अक्तूबर से लेकर पांच नवंबर तक ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ व ‘सतर्कता अभिचेतना सप्ताह’ मनाया जायेगा. इस अवसर पर समाहरणालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की. इस बाबत जिलाधिकारी ने कहा रिश्वत लेना व देना दोनों कानून अपराध है. जिला प्रशासन का दायित्व है

कि हम सब मिल कर समाज से इस बुराई को जड़ से खत्म कर दें. मौके पर अधिकारियों ने देश की अखंडता व एकता बरकरार रखने की प्रतिज्ञा ली. इस संबंध में बताया गया कि जिला स्तर पर एडीएम मो. अनामुल हक सिद्दकी (9473191240) के नेतृत्व में एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा, सदर एसडीओ गौतम कुमार व डुमरांव एसडीओ प्रमोद की सदस्यता में जिला निगरानी समिति का गठन किया.

लोगों से अपील की गयी यदि किसी भी सरकारी कार्यालय में कोई अधिकारी किसी से रिश्वत मांगता है, तो इसकी तत्काल सूचना एडीएम को दें. इसके साथ ही, निगरानी समिति के द्वारा कोई रिश्वत देता हुआ पकड़ा भी जायेगा, तो उस पर भी कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान एडीएम, उप विकास आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन