पेट्रोल व डीजल का उठाव नहीं करेंगे डीलर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Oct 2016 5:01 AM (IST)
विज्ञापन

राजपुर : ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रव्यापी घोषित विरोध प्रदर्शन के आह्वान पर राजपुर प्रखंड के सभी पेट्रोल पंप भी इसका समर्थन करेंगे. इस संबंध में लिखित तौर पर जानकारी देते हुए मिथिलेश फ्यूलिंग सेंटर के मालिक मिथिलेश पासवान ने बताया कि 19 और 26 अक्तूबर को संध्या सात बजे से ब्लैक आउट […]
विज्ञापन
राजपुर : ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रव्यापी घोषित विरोध प्रदर्शन के आह्वान पर राजपुर प्रखंड के सभी पेट्रोल पंप भी इसका समर्थन करेंगे. इस संबंध में लिखित तौर पर जानकारी देते हुए मिथिलेश फ्यूलिंग सेंटर के मालिक मिथिलेश पासवान ने बताया कि 19 और 26 अक्तूबर को संध्या सात बजे से ब्लैक आउट होगा. तीन और 15 नवंबर को पेट्रोलियम पदार्थों का उठाव एवं बिक्री बंद रहेगी.
एसोसिएशन की तरफ से पांच सूत्री मांगों को रखा गया है. मार्जिन बढ़ाना, एथॅनाल मिश्रण संबंधित समस्या का समाधान, दर में एकरूपता, शौचालय की समस्या एवं समाधान, तेल की कमी को पूरा करने को लेकर आंदोलन किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




