किसानों ने 2014 से चार गुना मुआवजा देने का स्वागत किया

ब्रह्मपुर : एनएच 84 के विस्तार के लिए सरकार द्वारा अधिकृत जमीन को लेकर किसानों ने ब्रह्मपुर में डॉ सुभाष ओझा की अध्यक्षता में एक बैठक की, जिसमें 42 मौजा के भूधारी किसान सम्मिलित हुए़ बैठक में सरकार द्वारा 2014 के दर से चार गुना मुआवजा देने का स्वागत किया गया़ किसानों का कहना है […]
ब्रह्मपुर : एनएच 84 के विस्तार के लिए सरकार द्वारा अधिकृत जमीन को लेकर किसानों ने ब्रह्मपुर में डॉ सुभाष ओझा की अध्यक्षता में एक बैठक की, जिसमें 42 मौजा के भूधारी किसान सम्मिलित हुए़ बैठक में सरकार द्वारा 2014 के दर से चार गुना मुआवजा देने का स्वागत किया गया़
किसानों का कहना है कि पुराना गजट गलत ढंग से पेश किया गया था, जो 1968 के सर्वेक्षण के अनुसार था, जिसमें दिखाया गया है कि 80 प्रतिशत जमीन कृषि की है. जबकि 20 प्रतिशत व्यावसायिक एवं आवासीय है. किसानों ने मांग की कि अधिग्रहित सभी जमीन के मौजा की जांच कर दुबारा प्राक्कलन बनाकर भेजा जाये, तभी किसानों की समस्याओं का हल निकल पायेगा.अन्यथा किसान अपने हक के लिए आंदोलन करने को बाध्य हो जायेंगे़ बैठक में बृजराज ओझा, श्रीनाथ ओझा, देवकुमार मिश्रा, मुन्ना ओझा, शम्मू दुबे, काशीनाथ सिंह सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




