एटीएम कार्ड बदल कर निकाल लिये 45 हजार

Published at :04 Jun 2016 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदल कर निकाल लिये 45 हजार

इटाढी : स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम से 45 हजार रुपये उचक्कों ने कार्ड बदल कर निकाल लिया. पैसे निकासी के दूसरे दिन बाद पीड़ित को घटना की जानकारी मिली. जानकारी के बाद यह मामला पुलिस के पहुंच गया और पुलिस इसकी जांच शुरू कर दी है. मामला महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज के संचालक […]

विज्ञापन

इटाढी : स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम से 45 हजार रुपये उचक्कों ने कार्ड बदल कर निकाल लिया. पैसे निकासी के दूसरे दिन बाद पीड़ित को घटना की जानकारी मिली. जानकारी के बाद यह मामला पुलिस के पहुंच गया और पुलिस इसकी जांच शुरू कर दी है. मामला महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज के संचालक मुकेश यादव से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज के संचालक मुकेश यादव द्वारा एटीएम से पैसे निकालने के बाद कार्ड को वहीं पर रख पैसे को मिलाया जा रहा था, तभी उचक्कों द्वारा कार्ड बदल दिया गया.

यह बात उन्हें तब पता चला जब दूसरे दिन पैसे निकालने के लिए वे फिर एटीएम में पहुंच कार्ड का इस्तेमाल किये. उन्हें पता चला कि कार्ड अवैध था, तब वह बैंक पहुंच खाता जांच करने लगे, तो पता चला कि 45 हजार रुपये एटीएम से निकाल लिये गये हैं. इसको लेकर पुलिस छानबीन कर रही है. मुकेश ने बताया कि बैंक से पता चला कि एटीएम से निकाले गये पैसों में 15000 रुपये सीवान के जय प्रकाश महतो के खाता में भेजा गया है. पुलिस सीसीटीवी कैमरे की जांच में जुटी है. जांच के बाद इसका खुलासा होने की संभावना है.

सीवान से निकाले गये रुपये, दूसरे दिन पता चला ग्राहक को
पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन