अनियंत्रित बाइक सवार युवक की मौत

Published at :24 Apr 2016 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
अनियंत्रित बाइक सवार युवक की मौत

केसठ : प्रखंड के केसठ-सरैया डुमरांव रजवाहा नहर मार्ग पर शनिवार को अनियंत्रित बाइक ने पेड़ में टक्कर मार दी, जिसे बाइकचालक की मौत मौके पर हो गयी. टक्कर मारने के बाद बाइकचालक कुछ देर तक सड़क पर पड़ा रहा, तब तक स्थानीय ग्रामीण और राहगीरों ने मृतक को देखा और इसकी सूचना पुलिस को […]

विज्ञापन

केसठ : प्रखंड के केसठ-सरैया डुमरांव रजवाहा नहर मार्ग पर शनिवार को अनियंत्रित बाइक ने पेड़ में टक्कर मार दी, जिसे बाइकचालक की मौत मौके पर हो गयी. टक्कर मारने के बाद बाइकचालक कुछ देर तक सड़क पर पड़ा रहा, तब तक स्थानीय ग्रामीण और राहगीरों ने मृतक को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी.

जानकारी के अनुसार मृतक संतोष पासवान पिता पारस पासवान लगभग 25 वर्ष जो इटाढ़ी प्रखंड के मनोहरपुर गांव का निवासी है, बाइक से कहीं जा रहा था. तब तक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी, जिसको लेकर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस परिजनों के साथ पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन