बक्सर शहर में विंध्यवासिनी गैस एजेंसी की सेवा बंद

Published at :09 Feb 2016 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
बक्सर शहर में विंध्यवासिनी गैस एजेंसी की सेवा बंद

बक्सर : बक्सर शहर की सबसे पुरानी विंध्यवासिनी इंटरप्राइजेज इंडेन गैस एजेंसी का कारोबार बक्सर शहर से बंद हो गया.इस गैस एजेंसी के सभी दो हजार से अधिक कनेक्शनों को सोमवार को मां कात्यायनी गैस एजेंसी में ट्रांसफर कर दिया गया. विंध्यवासिनी गैस एजेंसी का कारोबार डुमरांव में चलता रहेगा. क्योंकि डुमरांव में ही इस […]

विज्ञापन

बक्सर : बक्सर शहर की सबसे पुरानी विंध्यवासिनी इंटरप्राइजेज इंडेन गैस एजेंसी का कारोबार बक्सर शहर से बंद हो गया.इस गैस एजेंसी के सभी दो हजार से अधिक कनेक्शनों को सोमवार को मां कात्यायनी गैस एजेंसी में ट्रांसफर कर दिया गया. विंध्यवासिनी गैस एजेंसी का कारोबार डुमरांव में चलता रहेगा. क्योंकि डुमरांव में ही इस गैस एजेंसी को अनुज्ञप्ति जारी की गयी थी.

जिन दिनों इस एजेंसी का कारोबार बक्सर में दिया गया था,उन दिनों अस्थायी तौर पर बक्सर शहर में गैस आपूर्ति की अनुमति दी गयी थी. बक्सर शहर में सोनामती गैस एजेंसी और मां कात्यायनी गैस एजेंसी से उपभोक्ताओं को गैस वितरित किया जायेगा. यह जानकारी देते हुए चीफ एरिया मैनेजर अरुण प्रसाद ने बताया कि इस संबंध में विंध्यवासिनी इंटरप्राइजेज ने कारोबार को लेकर हाइकोर्ट में याचिका दायर कर रखी थी, जिसके कारण अब तक काम चल रहा था.

उन्होंने बताया कि फिलहाल मां कात्यायनी में नंबर ट्रांसफर किये गये हैं.जिन उपभोक्ताओं को परेशानी होगी, वह अपनी सुविधा के अनुसार दोनों गैस एजेंसियों में से कहीं भी अपना कनेक्शन रख सकते हैं. इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक एके पोद्दार ने बताया कि विंध्यवासिनी इंटरप्राइजेज के यहां के 18 हजार कनेक्शन पहले भी सोनामती और अन्य जगहों पर ट्रांसफर किये जा चुके हैं.एक साल पहले ही इसकी एजेंसी बक्सर से हटा देनी थी, मगर न्यायालय में मामला जाने से यह काम लटक गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन