विकलांग प्रभा ने बस्ती की महिलाओं की ताकत से बदल दिया जीवन

बक्सर : बक्सर जिले के सदर प्रखंड के नदांव की पोखरा पर की रहनेवाली 50 वर्षीया एक पैर से विकलांग प्रभा देवी ने अपने गांव की महिलाओं के सहयोग से महज डेढ़ साल में अपने गांव को शराबमुक्त कर दिया. बक्सर से 18 किलोमीटर दूर बसे पोखरा पर बस्ती में 30 घर हैं, जिसमें अवैध […]
बक्सर : बक्सर जिले के सदर प्रखंड के नदांव की पोखरा पर की रहनेवाली 50 वर्षीया एक पैर से विकलांग प्रभा देवी ने अपने गांव की महिलाओं के सहयोग से महज डेढ़ साल में अपने गांव को शराबमुक्त कर दिया. बक्सर से 18 किलोमीटर दूर बसे पोखरा पर बस्ती में 30 घर हैं, जिसमें अवैध ढंग से महुआ से शराब बनाने का धंधा वर्षों से चल रहा था.
महुआ शराब के फलते-फूलते धंधे के कारण क्षेत्र के युवा न सिर्फ शराब के भूखे थे, बल्कि परिवार के भरण-पोषण में भी कोताही बरतते थे. इसके कारण घर की महिलाओं और बच्चों को पैसे के अभाव में भूखे भी रहना पड़ता था. बाद में प्रभा देवी ने बस्ती की महिलाओं को एकत्र कर शराब से मुक्ति का तरीका ढूंढा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




