स्कूल बस से कुचल कर छात्र की मौत

बक्सर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चक्रहंसी निवासी रामायण यादव के 12 वर्षीय पुत्र करिया यादव की मौत फाउंडेशन स्कूल की बस से कुचल कर हो गयी. घटनास्थल पर ही बच्चे की मौत से आसपास के लोग उग्र हो गये और बस से स्कूली बच्चों को उतार कर बस में आग लगा दी. इस घटना […]
बक्सर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चक्रहंसी निवासी रामायण यादव के 12 वर्षीय पुत्र करिया यादव की मौत फाउंडेशन स्कूल की बस से कुचल कर हो गयी. घटनास्थल पर ही बच्चे की मौत से आसपास के लोग उग्र हो गये और बस से स्कूली बच्चों को उतार कर बस में आग लगा दी. इस घटना से करीब दो घंटे तक वहां भीड़ उग्र होकर उत्पात मचाती रही.
बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग बुझायी. उग्र ग्रामीणों ने बाद में डीएवी स्कूल सीनियर ब्रांच के पास जाकर शव रख कर सड़क को घंटों जाम कर दी, जहां जाम हटाने के लिए जिलाधिकारी रमण कुमार और पुलिस कप्तान उपेंद्र कुमार शर्मा को मशक्कत करनी पड़ी. मृतक के परिवार को जिला प्रशासन की ओर से 20 हजार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




