गांधी जयंती पर रामरेखा घाट पर चला सफाई अभियान

बक्सर : पतंजलि योग समिति की ओर से स्वच्छ भारत एवं समृद्ध भारत की परिकल्पना के तहत रामरेखा घाट पर सफाई अभियान चलाया गया. अध्यक्षता जिला प्रभारी सत्यदेव प्रसाद ने की और संचालन जिला मंत्री डॉ भगवान प्रसाद एवं युवा भारत के जिला प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया. अभियान में रामेश्वर […]
बक्सर : पतंजलि योग समिति की ओर से स्वच्छ भारत एवं समृद्ध भारत की परिकल्पना के तहत रामरेखा घाट पर सफाई अभियान चलाया गया.
अध्यक्षता जिला प्रभारी सत्यदेव प्रसाद ने की और संचालन जिला मंत्री डॉ भगवान प्रसाद एवं युवा भारत के जिला प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया. अभियान में रामेश्वर नाथ मंदिर, रामरेखा घाट आदि क्षेत्र की सफाई की गयी, जिसे पंडा समाज के लोगों ने भी योगदान दिया.
मौके पर समिति के जिला मंत्री डॉ भगवान प्रसाद ने कहा कि स्वच्छता अभियान पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण अभियान है. जिसमें जन-जन की भागीदारी होनी चाहिए. कार्यक्रम में पतंजलि के प्रभारी नेतलाल वर्मा, संतोष पोद्दार, हरिशंकर गुप्ता, अजय कुमार यादव, सत्येंद्र नारायण, प्रेमशंकर मिश्रा आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




