अंतरराष्ट्रीय लुटेरा गैंग का सरगना दबोचा गया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 May 2015 1:37 AM (IST)
विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान भागने की फिराक में था शातिर डुमरांव : रविवार की देर शाम एनएच 84 पथ पर वाहन चेकिंग के दौरान नया भोजपुर ओपी थाने को उस समय एक बड़ी कामयाबी मिली, जब भागने के फिराक में एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा. पुलिस ने युवक से चोरी की बाइक, देशी […]
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान भागने की फिराक में था शातिर
डुमरांव : रविवार की देर शाम एनएच 84 पथ पर वाहन चेकिंग के दौरान नया भोजपुर ओपी थाने को उस समय एक बड़ी कामयाबी मिली, जब भागने के फिराक में एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा. पुलिस ने युवक से चोरी की बाइक, देशी कट्टा सहित कारतूस बरामद किया है.
पूछताछ के दौरान शातिर युवक ने कई देशों सहित अनुमंडल के दर्जन भर इलाके में अपराध करने की बात कबूल की है. सोमवार को मॉडल थाना परिसर में डीएसपी रामकृष्ण गुप्ता ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि शातिर बाली यादव का पुत्र नागेंद्र कुमार यादव है, जो लुटेरा गैंग का सरगना है.
वह कटिहार जिला स्थित गेडाबारी थाना के कोढ़ा गांव का निवासी बताया जाता है. इस गैंग के अन्य सदस्य फरार हो गये हैं, जिन्हें पुलिस सरगरमी के साथ तलाश कर रही है. प्रेसवार्ता के दौरान मौके पर थानाध्यक्ष राघव दयाल नया भोजपुर ओपी थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा, एसआई नंदन कुमार, नारदमुनी सहित अन्य मौजूद थे.
बैंक ग्राहक बनते थे निशाने : इस गिरोह के सदस्य अनुमंडल के विभिन्न बैंकों पर अपनी नजर बनाये हुए थे. मोटी रकम वाले बैंक ग्राहकों के पलभर में पैसा झपट कर फरार हो जाते थे. इसके बाद अन्य सदस्य बैंकों के आसपास नजर बनाये रखते थे और पल-पल की खबर अपने साथियों के बीच देते रहते थे.
व्यापारी के रूप में बनते थे किरायेदार : गैंग के सदस्य इलाके में कपड़े की फेरी के व्यापार को लेकर कई जगहों पर किराये पर कमरे लेते हैं और इसकी आड़ में पैसे लुटने के अपराध करते हैं.
शातिर ने बताया कि गिरोह के सदस्य शहर के तीन जगहों पर भाड़े का कमरा लिये हैं. शातिर नागेंद्र डीके कॉलेज के समीप एक किराये के मकान में रहता था. जहां से पुलिस को कई संदिग्ध सामान मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










