क्रिकेटर धन्नू सिंह के हत्यारे पुलिस पकड़ से बाहर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jan 2015 9:57 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : इटाढ़ी थाना क्षेत्र के परासी गांव के क्रिकेटर धन्नू सिंह की हत्या की गुत्थी अब तक पुलिस नहीं सुलझा सकी है. धन्नू सिंह की हत्या के बारे में गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं. पुलिस भी इस मामले में अब तक वैसा कोई तथ्य नहीं जुटा सकी है, जिससे हत्या के […]
विज्ञापन
बक्सर : इटाढ़ी थाना क्षेत्र के परासी गांव के क्रिकेटर धन्नू सिंह की हत्या की गुत्थी अब तक पुलिस नहीं सुलझा सकी है. धन्नू सिंह की हत्या के बारे में गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं. पुलिस भी इस मामले में अब तक वैसा कोई तथ्य नहीं जुटा सकी है, जिससे हत्या के कारणों का पता चल सके. ज्ञात हो कि रविवार की संध्या समय क्रिकेटर धन्नू सिंह जब धनसोई से क्रिकेट खेल कर लौटा था, तभी घर के पास गोली मार कर अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी थी.
घटना के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई व जांच-पड़ताल शुरू की. परिजनों का कहना है कि घर के पास ही अंधेरे का फायदा उठाकर घात लगाये अपराधियों ने धन्नू को नजदीक से गोली मार कर हत्या की है. वहीं, दूसरी तरफ, गांव में यह भी चर्चा है कि क्रिकेटर धन्नू सिंह स्वाभिमानी स्वभाव का था और अपने पिता के शराब सेवन से हमेशा दुखी रहता था. परिवार के घरेलू विवाद से भी वह मानसिक रूप से परेशान रहा करता था, जिसके कारण वह खुद भी जीवन से उदास हो गया था और आत्महत्या करने की बात दोस्तों से कहा करता था. यह भी बात सामने आ रही है कि इस पूरे हत्याकांड को आत्महत्या का रूप देने की भरपूर कोशिश पुलिस कर रही है. इस संबंध में एसडीपीओ सुनील कुमार कहते हैं कि पुलिस अनुसंधान कर रही है. शीघ्र ही मामले का खुलासा हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










