तपती गर्मी से लोग परेशान अब मॉनसून का है इंतजार

बक्सर : जिले में गर्मी चरम पर है. ऐसे में अब लोगों को माॅनसून का इंतजार है. सूबे के कई जिलों में माॅनसून की झलक देखी गयी है. माॅनसून के नहीं आने से एक ओर जहां गर्मी से खासा परेशानी हो है. वहीं किसानी भी काफी हलकान हैं. बुधवार का दिन काफी गर्म रहा. दोपहर […]
बक्सर : जिले में गर्मी चरम पर है. ऐसे में अब लोगों को माॅनसून का इंतजार है. सूबे के कई जिलों में माॅनसून की झलक देखी गयी है. माॅनसून के नहीं आने से एक ओर जहां गर्मी से खासा परेशानी हो है. वहीं किसानी भी काफी हलकान हैं. बुधवार का दिन काफी गर्म रहा. दोपहर के दो बजे तक का अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि दो बजे के बाद लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत पायी. धूप के छंटने से बाजार में रौनक देखी गयी.लोगबाग अपनी आवश्यकता के सामान बाजार से खरीदते देखे गये.इस भीषण गर्मी में नगर परिषद द्वारा शहर के किसी भी स्थानों पर प्याउं की व्यवस्था नहीं की गयी है.
हालांकि पिछले दिनों नगर परिषद द्वारा शहर के करीब 15 स्थानों पर प्याउं लगाने की बात कही गयी थी.प्याउं के नहीं होने से आम राहगीर पानी के भटकते दिखे.बुधवार की दोपहर दो बजे के बाद मौसम के बदलते मिजाज का असर साफ तौर पर बाजार में देखा गया.मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले एक सप्ताह तक गर्मी की स्थिति बने रहने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




