डीएम ने दिया 10 दिनों में जाम से निजात का भरोसा

बक्सर : बक्सर रेलवे स्टेशन से रामरेखा घाट व टाउन थाने से मेन बाजार की ओर जाने वाली सड़क सहित शहर की विभिन्न सड़कों को अतिक्रमण करना अब संभव नहीं होगा. जिला प्रशासन ऐसे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा. इसके लिए बजाप्ता एक रूट प्लान तैयार किया गया है. रूट प्लान में दिन में कुछ […]
बक्सर : बक्सर रेलवे स्टेशन से रामरेखा घाट व टाउन थाने से मेन बाजार की ओर जाने वाली सड़क सहित शहर की विभिन्न सड़कों को अतिक्रमण करना अब संभव नहीं होगा. जिला प्रशासन ऐसे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा. इसके लिए बजाप्ता एक रूट प्लान तैयार किया गया है. रूट प्लान में दिन में कुछ महत्वपूर्ण सड़कों को नो इंट्री जोन से जोड़ा गया है. आगामी 10 दिनों के बाद शहर जाम व अतिक्रमणकारियों से मुक्त हो जायेगा. इसकी कवायद अभी से तेज कर दी गयी है.
एसडीओ गौतम कुमार व कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं. सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो आने वाले दिनों में हमारा शहर जाम जैसी भीषण समस्या से मुक्त हो जायेगा. बक्सर के जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने इस पर स्वयं संज्ञान लेते हुए बुधवार को शहर के बुद्धिजीवियों के साथ एक बैठक आयोजित की थी.बैठक में उपस्थित बुद्धिजीवियों से इससे संबंधित रायशुमारी भी की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




