जाम से कराह रहीं सड़कें, लोग हलकान

डुमरांव : एनएच 84 के पुराना भोजपुर चौक जाम का नासूर बन गया है. आये दिन इस चौक से निकल पाना काफी मुश्किलों से भरा रहता है. इन दिनों लगातार चौक पर वाहनों के जाम से राहगीर भी परेशान है. बुधवार की देर शाम चौराहों पर वाहनों का जमावड़ा इस कदर लगा कि जाम हटाने […]
डुमरांव : एनएच 84 के पुराना भोजपुर चौक जाम का नासूर बन गया है. आये दिन इस चौक से निकल पाना काफी मुश्किलों से भरा रहता है. इन दिनों लगातार चौक पर वाहनों के जाम से राहगीर भी परेशान है. बुधवार की देर शाम चौराहों पर वाहनों का जमावड़ा इस कदर लगा कि जाम हटाने में स्थानीय पुलिस की पसीने छूट गये. जाम में यात्री बसें सहित दर्ज़नों वाहनों का काफिला जाम में फंसा था. बताया जाता है कि भोजपुर चौक से आरा, बक्सर, सिमरी और बिक्रमगंज सड़क का जुड़ाव है.
जिस वजह से गाड़ियों का काफिला दिन-रात गुजरता है. शाम होते ही एनएच 84 पथ पर ट्रकों का दबाव बढ़ जाता है और छोटे वाहनों के निकलने में काफी परेशानी होती है. नया भोजपुर ओपी पुलिस शाम होते ही चौक पर पहुंचती है लेकिन जाम का नजारा देख मूकदर्शक बनी रहती है. स्थानीय निवासी वीरेंद्र कुशवाहा, सुरेश सिंह, विनोद चौधरी, संजय व रवींद्र का कहना है कि जाम की वजह से पैदल गुजरना भी मुश्किल होता है. स्थिति इस कदर बन जाती है कि लोग लंबी दूरी तय कर घर पहुंचने पर विवश होते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




