इंटर की अपह्रत छात्रा का शव तालाब से मिला

डुमरांव : डेढ़ माह पूर्व अपहरण की गयी छात्रा की हत्या अपहरणकर्ताओं ने कर के शव को तालाब में फेंक दिया था. शव कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव से सोमवार की देर शाम बरामद हुआ. शव के मिलते ही गांव में अफरा-तफरी की स्थिति मच गयी. मृतका की पहचान मठिला गांव निवासी भूपेंद्र सिंह […]
डुमरांव : डेढ़ माह पूर्व अपहरण की गयी छात्रा की हत्या अपहरणकर्ताओं ने कर के शव को तालाब में फेंक दिया था. शव कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव से सोमवार की देर शाम बरामद हुआ. शव के मिलते ही गांव में अफरा-तफरी की स्थिति मच गयी. मृतका की पहचान मठिला गांव निवासी भूपेंद्र सिंह की 17 वर्षीय पुत्री निधि कुमारी के रूप में हुई है. निधि इंटर प्रथम वर्ष की छात्रा थी. पुलिस शव बरामदगी के बाद कई बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है.
पुलिस इस मामले में अहम सुराग पाने की फिराक में जुट गयी है कि युवती की हत्या क्यों और कब की गयी. वहीं टीम गठित कर शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. बताया जाता है कि सोमवार की शाम तालाब के आसपास ग्रामीण बैठे हुए थे. इसी दौरान ग्रामीणों की नजर एक शव पर पड़ी. देखते-ही-देखते इस बात की खबर गांव में आग की तरह फैल गयी. ग्रामीणों ने इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला. शव की पहचान होते ही मृतका के घर में कोहराम मच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




