प्राथमिकी वापस नहीं लेने पर राजद करेगा आंदोलन

Updated at : 16 Oct 2017 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
प्राथमिकी वापस नहीं लेने पर राजद करेगा आंदोलन

कार्यकर्ताओं ने केसठ बाजार में बैठक कर की निंदा रबी महोत्सव में राजद दिखायेगा काला झंडा केसठ. प्रखंड के नया बाजार में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष सुमेश्वर यादव ने की.संचालन जिला सचिव एकरार अहमद ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राजद के वरिष्ठ नेता सुनील […]

विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने केसठ बाजार में बैठक कर की निंदा
रबी महोत्सव में राजद दिखायेगा काला झंडा
केसठ. प्रखंड के नया बाजार में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष सुमेश्वर यादव ने की.संचालन जिला सचिव एकरार अहमद ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राजद के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव मौजूद थे. गत दिनों शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि मांगने गयी महिलाओं व जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ खबर कवरेज गये चैनल के पत्रकार पर बीडीओ के द्वारा करायी गयी प्राथमिकी को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं ने निंदा की.
बैठक में बीडीओ पर प्राथमिकी दर्ज करने, प्रधानमंत्री आवास की राशि व कबीर अंत्येष्टि की राशि देने, बीडीओ के भ्रष्टाचार की जांच उच्च अधिकारियों से कराने की मांग की गयी.वहीं पप्पू यादव ने कहा कि बीडीओ निर्दोष लोगों पर प्राथमिकी करायी है. उन्होंने कहा कि ऐसे पदाधिकारी को जिलाधिकारी व अनुमंडलाधिकारी बर्खास्त कर कार्रवाई करें.
कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि सोमवार को होनेवाले रबी महोत्सव में शौचालय निर्माण के नोडल पदाधिकारी रहे जिला कृषि पदाधिकारी रणवीर सिंह को काला झंडा दिखाया जायेगा. मौके पर भूलन दुबे, हरेराम यादव, कमला देवी ,मदन प्रसाद, फिरोज अंसारी, छोटेलाल प्रसाद, निर्मल कुमार, संतोष साह समेत अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन