जिले में खुलेंगे 285 नये आंगनबाड़ी केंद्र

बक्सर : जिले में 285 नये आंगनबाड़ी केंद्र खोले जायेंगे. जिले के विभिन्न प्रखंडों की पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की अनुमति समाज कल्याण विभाग ने दे दी है. जिले में अभी 1470 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं. आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग तथा सर्वे का कार्य शुरू हो गया है. इसे लेकर जिलाधिकारी ने […]
बक्सर : जिले में 285 नये आंगनबाड़ी केंद्र खोले जायेंगे. जिले के विभिन्न प्रखंडों की पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की अनुमति समाज कल्याण विभाग ने दे दी है. जिले में अभी 1470 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं. आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग तथा सर्वे का कार्य शुरू हो गया है. इसे लेकर जिलाधिकारी ने बैठक भी की थी. समाज कल्याण विभाग के निर्देश के आलोक में 11 प्रखंडों में नये आंगनबाड़ी केंद्र खोले जायेंगे. इसके साथ ही सेविका और सहायिका का भी चुनाव किया जायेगा.
कुछ जगहों पर सेविका एवं सहायिका का चुनाव कर लिया गया है. जिन जगहों पर सेविका-सहायिका का चुनाव नहीं हो पाया है, वहां पर जल्द ही कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




