अपात्रों का नहीं बन पायेगा राशन कार्ड, होगी जांच

बक्सर : सदर अनुमंडल कार्यालय में राशन कार्ड बनाने के लिए हर दिन भीड़ जमा हो रही है. सुबह होते ही लाभुक अपना आवेदन जमा करने के लिए लाइन में लग जाते हैं. इसमें ऐसे में भी लाभुक हैं, जो अपात्र की श्रेणी में आते हैं. प्रशासन की ओर से अपात्र लाभुकों पर कड़ी नजर […]
बक्सर : सदर अनुमंडल कार्यालय में राशन कार्ड बनाने के लिए हर दिन भीड़ जमा हो रही है. सुबह होते ही लाभुक अपना आवेदन जमा करने के लिए लाइन में लग जाते हैं. इसमें ऐसे में भी लाभुक हैं, जो अपात्र की श्रेणी में आते हैं. प्रशासन की ओर से अपात्र लाभुकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. साथ ही सभी आवेदनों की सख्ती से जांच करायी जायेगी.
इसके लिए प्रखंड कार्यालय में आवेदन भेज कर जांच करायी जायेगी. इसके लिए प्रखंड कार्यालय को पंद्रह दिन का समय दिया गया है. जांच में सही पाये जाने के बाद ही राशन कार्ड निर्गत होगा. साथ ही नये साॅफ्टवेयर से फर्जी राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वालों पर भी नकेल कसी जायेगी. नये प्रावधान के अनुसार आवेदक राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन अनुमंडल कार्यालय में जमा करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




