ePaper

BSEB मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, इस दिन तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Updated at : 01 Jan 2023 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
BSEB मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, इस दिन तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

रजिस्ट्रेशन के लिए स्टूडेंट्स को निर्धारित शुल्क देना होगा. नियमित कोटि के स्टूडेंट्स को 320 रुपये व विलंब शुल्क 100 रुपये देना होगा. स्वतंत्र कोटि के स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन शुल्क 450 रुपये के साथ 100 रुपये विलंब शुल्क देना होगा.

विज्ञापन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा-2024 के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि बढ़ा दी है. जो स्टूडेंट्स अभी नौवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं, वे अब मैट्रिक परीक्षा-2024 के लिए नौ जनवरी तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. इससे पहले रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक थी, जिसे समिति ने विलंब शुल्क के साथ बढ़ा दिया है.

वेबसाईट पर उपलब्ध है रजिस्ट्रेशन फॉर्म

बोर्ड ने राज्य के माध्यमिक स्तर के मान्यताप्राप्त विद्यालयों व प्लस टू विद्यालयों के प्रधान को नौवीं कक्षा में नियमित रूप से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन जल्द-से-जल्द कराने का निर्देश दिया है. यह प्रक्रिया विद्यालय प्रधान द्वारा ऑनलाइन secondary.biharboardonline.com पर जाकर कराया जायेगा. समिति ने वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन व अनुमति आवेदन पत्र अपलोड कर दिया है.

विलंब शुल्क के साथ करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

विद्यालय के प्रधान आवेदन पत्र स्टूडेंट्स को देंगे. इसके लिए स्टूडेंट्स को निर्धारित शुल्क भी देना होगा. नियमित कोटि के स्टूडेंट्स को 320 रुपये व विलंब शुल्क 100 रुपये देना होगा. स्वतंत्र कोटि के स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन शुल्क 450 रुपये के साथ 100 रुपये विलंब शुल्क देना होगा. इसमें अंकित विवरणी के अनुसार ही स्टूडेंट्स का परीक्षा आवेदन भरा जाना है. इसलिए यह आवश्यक है कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरी सतर्कता बरती जाये.

नौ जनवरी तक शुल्क जमा करवा सकते हैं

बोर्ड ने कहा है कि जिन विद्यालयों की मान्यता वापस ले ली गयी है, वैसे विद्यालयों से रजिस्ट्रेशन नहीं भरा जायेगा. इसके साथ अब तक शुल्क जमा नहीं करने वाले स्टूडेंट्स का भी शुल्क नौ जनवरी तक जमा करवा सकते हैं.

एक मार्च 2024 को 14 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए उम्र

रजिस्ट्रेशन करने वाले स्टूडेंट्स की उम्र एक मार्च, 2024 को परीक्षार्थियों की न्यूनतम उम्र 14 वर्ष होनी चाहिए. इससे कम उम्र के स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा. रजिस्ट्रेशन के लिए एक मार्च, 2010 के बाद की जन्मतिथि के अभ्यर्थी मैट्रिक परीक्षा-2024 के लिए रजिस्टर्ड नहीं किये जायेंगे.

Also Read: बिहार में खाद आपूर्ति को लेकर कृषि मंत्री ने केंद्र को लिखा पत्र, किसानों की जरूरतों को पूरा करने की मांग

रजिस्ट्रेशन तीन माध्यमिक परीक्षा के लिए मान्य

रजिस्ट्रेशन तीन माध्यमिक परीक्षा के लिए मान्य रहेगा. बोर्ड ने कहा है कि निर्धारित तिथि के बाद रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किया जायेगा. रजिस्ट्रेशन कराने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय प्रधान की होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन