पटना में प्रेमिका के घर फंदे से लटका मिला प्रेमी का शव, पुलिस कर रही मामले की जांच
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 May 2022 12:42 PM
पटना में एक प्रेमी का शव उसके प्रेमिका के कमरे से संदेहास्पद स्थिति में बरामद हुआ है. शव बरामद होने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी. शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया.
पटना. पटना में एक प्रेमी का शव उसके प्रेमिका के कमरे से संदेहास्पद स्थिति में बरामद हुआ है. शव बरामद होने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया.
घटना पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के बाहरी बेगमपुर मोहल्ले की है. मृतक की पहचान मालसलामी थाना क्षेत्र के सहादरा रामधनी रोड निवासी स्वर्गीय उदय प्रसाद यादव के पुत्र देवा कुमार के रूप में की गयी है. देवा कुमार के परिजनों ने उसकी प्रेमिका स्वास्तिका कुमारी पर हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की जांच किए जाने की मांग की है. पुलिस ने आरोपी प्रेमिका स्वास्तिका कुमारी को हिरासत में ले लिया है, जिससे कड़ी पूछताछ चल रही है. बताया जाता है कि देवा बीते शुक्रवार की रात अपने घर से निकला और उसके बाद वह वापस अपने घर नहीं लौटा.
रविवार की सुबह बाईपास थाना क्षेत्र के बाहरी बेगमपुर मोहल्ला स्थित उसकी प्रेमिका के घर से उसका शव बरामद किया गया. घटना के संबंध में पूछे जाने पर मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि देवा कुमार के फांसी लगाये जाने की सूचना मिलने पर पहुंचे हैं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का खुलासा हो सकेगा. पूरे मामले में मकान मालिक रविशंकर प्रसाद ने बताया कि स्वास्तिका और उसकी एक अन्य सहेली ने बीते 4 अप्रैल को 3500 रुपए किराया पर मकान लिया था, लेकिन कुछ दिनों के बाद ही दोनों में झगड़ा हुआ, जिसके बाद स्वास्तिका की दोस्त कमरा छोड़ कर चली गयी थी.
रविशंकर प्रसाद ने बताया कि मृतक देवा कुमार का स्वास्तिका के घर में आना जाना लगा रहता था. देवा ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी की या फिर अज्ञात अपराधियों द्वारा उसकी हत्या कर उसे खुदकुशी का स्वरूप दिया गया, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और हिरासत में ली गयी स्वास्तिका के बयान के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










