जमीन विवाद को लेकर मारपीट में दो लोग जख्मी

Updated:
विज्ञापन

हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलभद्र सराय गांव में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन

हिलसा. हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलभद्र सराय गांव में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों जख्मियों में बलभद्र सराय का निवासी स्व: जगन्नाथ सिंह के 50 वर्षीय पुत्र सोनेलाल शर्मा एवं शुभम शर्मा के 30 वर्ष से पुत्र रितेश कुमार शामिल हैं. परिजनों ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर रविवार की शाम गांव के ही एक व्यक्ति से कहासुनी करते हुए अचानक लाठी डंडे से मारपीट होने लगा जिसमें दो लोग जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों की सहयोग से हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है. घटना की सूचना हिलसा थाना को दिया गया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन