राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी को मिला बड़ा सम्मान, SKOCH अवॉर्ड के लिए हुआ नामांकन

Updated:
विज्ञापन

राजगीर जू सफारी

राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी को 'इनोवेशन इन गवर्नेंस' श्रेणी में प्रतिष्ठित एसकेओच अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है. यह बिहार के पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. इस सम्मान को जीतने के लिए वोटिंग प्रक्रिया में भाग लें.

विज्ञापन

Rajgir Zoo Safari SKOCH Award : बिहार के पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र के लिए राजगीर से गौरव की खबर सामने आयी है, जहां राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी को इनोवेशन इन गवर्नेंस श्रेणी में प्रतिष्ठित एसकेओच अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है. इस राष्ट्रीय स्तर के नामांकन को राजगीर के साथ-साथ पूरे बिहार के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सतत पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण के प्रयास

डीपीआरओ ने जानकारी देते हुए बताया कि राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी पर्यावरण, वन्यजीव संरक्षण तथा पर्यटन को एक साथ जोड़कर विकसित किये गये महत्वपूर्ण आकर्षण हैं.

इनके माध्यम से पर्यटकों को प्राकृतिक परिवेश में वन्यजीवों को देखने और जैव विविधता को करीब से समझने का अवसर मिलने के साथ-साथ हरित विकास के प्रति जागरूकता बढ़ रही है.

राष्ट्रीय मंच पर राजगीर की मजबूत पहचान

एसकेओच अवॉर्ड के लिए यह नामांकन राजगीर के वन एवं पर्यटन क्षेत्र में किये जा रहे नवाचारों की बड़ी उपलब्धि है.

इससे राजगीर को देश के प्रमुख सतत इकोटूरिज्म स्थलों में और मजबूती से स्थापित करने में मदद मिलने की संभावना है, जिससे वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण अनुकूल विकास के क्षेत्र को नई ऊंचाई मिलेगी.

वोटिंग प्रक्रिया में भाग लेने की अपील

इस उपलब्धि को सम्मान में बदलने के लिए लोगों से एसकेओच अवॉर्ड की आधिकारिक वोटिंग प्रक्रिया में भाग लेने और राजगीर जू सफारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की गयी है.

समर्थकों का कहना है कि यह बिहार की प्राकृतिक विरासत और राजगीर की उभरती वैश्विक पहचान का सम्मान होगा.

Also Read : बिहारशरीफ : बड़े कॉलेजों के बीच राजगीर के दो छात्रों ने मारी बाजी, राष्ट्रीय फाइनेंशियल लिटरेसी क्विज के फाइनल में पहुंचे

पर्यटन और स्थानीय रोजगार को मिलेगी नई गति

राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाली यह पहचान राजगीर के पर्यटन को एक नई गति देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और पर्यटकीय गतिविधियों के विस्तार का मार्ग भी प्रशस्त कर सकती है, जिससे क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन